फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। बुआड़ा रोड से पुट्ठा गांव जाने वाले मार्ग पर मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा तथा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ खतौली राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बुआड़ा रेलवे फाटक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने खतौली की ओर से आ रही बाइक को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक सवार गांव पुट्ठा की ओर भागने लगे। घेरे जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। लेकिन दूसरा बदमाश भाग गया।
मुठभेड़ की सूचना पर कोतवाल यशपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरे बदमाश की तलाश कांबिंग शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। बाद में सीओ राकेश कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया। सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल बदमाश का नाम समीर उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला बेरियान जानसठ है। यह जानसठ थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। घायल बदमाश के खिलाफ जानसठ थाने और नगर कोतवाली में लूट, चोरी तथा गैंगस्टर आदि के 16 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें