खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद में लूट की घटना में पुलिस पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत तीसरे दिन भी थाने में डेरा डाले रहे।
शुक्रवार को मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी नाजिम अली के मकान में घुसकर तीन बदमाशों ने मकान में मौजूद चार सदस्यों को बंधक बनाकर 75 लाख रुपये से अधिक की लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की थी। घटना के खुलासे को लेकर बीते पांच दिनों से सर्विलांस टीम, एसओजी टीम, क्राइम टीम के साथ थाने की टीम लगी हुई है। तीन दिन से एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत भी थाने में डेरा डाल कर खुलासे में लगी पुलिस टीमों से फीड बैक ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की है। मुजफ्फरनगर व मेरठ निवासी ऐसी घटना करने वाले पुराने अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है।