फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सीएए पर पुलिस अलर्ट, 800 को दिए नोटिस

Thu, 14 Mar 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 2019 में सीएए के विरोध में बवाल करने वालों पर पैनी नजर
विज्ञापन

- माहौल खराब करने का प्रयास करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीएए कानून लागू कर दिया गया है। वर्ष 2019 में विरोध के दौरान हुए बवाल के मद्देनजर इस बार पुलिस अधिकारी चौकन्ना हैं। पुलिस ने वर्ष 2019 में हुए बवाल के दौरान प्रकाश में आए व मुकदमों में नामजद आरोपियों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए हैं। शहरी क्षेत्र के 800 से ज्यादा लोगों को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं। पुलिस सभी से शांति बनाए रखने की अपील भी कर रही है। माहौल खराब करने का प्रयास करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है।
वर्ष 2019 में केंद्र सरकार ने सीएए लागू करने का प्रयास किया था, तब सभी जगह हंगामे हुए थे। शहर के महावीर चौक, कच्ची सड़क पर जमकर बवाल हुआ था। आगजनी भी की गई थी। अब केंद्र सरकार ने यह कानून लागू कर दिया है तो पुलिस अधिकारी सतर्क हुए हैं। एसएसपी अभिषेक सिंह ने जिला पुलिस को सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। विशेष तौर पर शहर कोतवाली व सिविल लाइन थाना पुलिस को आदेश जारी किए गए हैं। थाना पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी सतर्क हुआ है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की हर छोटी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


कोट
सीएए लागू होने के बाद हर छोटी-छोटी गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। पूर्व समय में सीएए के विरोध के दौरान जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और पकड़े गए थे, जो लोग इस दौरान जांच में प्रकाश में आए थे, उन सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में 800 से ज्यादा लोगों को नोटिस तामिल करा दिए हैं। जिन मुकदमों में अभी जांच चल रही है, उनमें नामजद लोगों को मुचलका पाबंद कराया जा रहा है - सत्य नारायण प्रजापत, एसपी सिटी
विज्ञापन


2019 को हुआ था बवाल
सीएए का विरोध जताते हुए नगर में 20 दिसंबर 2019 को बवाल हुआ था। बैंक में आगजनी व पथराव तथा फायरिंग की गई थी। इस दौरान 53 संपत्ति को नुकसान पहुुंचाया गया था। इसमें 23 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ था। इस मामले में नौ मुकदमे दर्ज करते हुए पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ़्तार किया था। सभी मुकदमों में 258 लोगों को नामजद करने के साथ ही हजारों अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें