फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, घर पर लगाया पलायन का पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गाड़ी खड़ी करने को लेकर दरोगा के परिजनों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने अपने घर पर पलायन का पोस्टर लगा दिया। इससे पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

चार दिन पहले नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुभाष नगर में रहने वाले सहारनपुर में तैनात दरोगा के परिवार का गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया था। तब दरोगा के परिजनों ने पीडित पक्ष के घर में घुसकर मारपीट की थी। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। पीड़ित पक्ष की सोनिया ने शाहरुख, फैज, कैफ, नोनू, ताज और नाज के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है, कि दबाव के चलते पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोग उन्हें धमकी दे रहे है। कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने पलायन की चेतावनी देते हुए अपने मकान के बाहर पोस्टर लगा दिया है। इससे पुलिस में भी हड़कंप बन चला है। उधर, नई मंडी कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने कहा, कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कुल छह नामजद कराये तीन आरोपी नाबालिग है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें