फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जिलों से आए 178 मरीजों की हुई जांच

विज्ञापन
बलवंती देवी पुनर्वास संस्थान सठेडी-बिटावदा में मरीज के कान की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुढ़ाना। बलवंती देवी पुनर्वास संस्थान सठेडी-बिटावदा में रविवार को निशुल्क नाक, कान व गले की जांच शिविर का आयोजन हुआ। दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कालेज से आए नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ. रमन शर्मा ने मरीजों की जांच की। शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत व मेरठ जनपद से आए नाक, कान व गले के महिला, पुरूष व बच्चों सहित 178 मरीजों की आधुनिक मशीनों द्वारा जांच की गई। जांच के बाद सभी मरीजों को निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। डॉ. प्रशांत मलिक ने बताया कि कैंप में डॉ. रमन शर्मा व डॉ. शिप्रा मलिक सहित चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। पुनर्वास संस्थान के डायरेक्टर आरएस मलिक ने बताया कि प्रत्येक रविवार को कैंप का आयोजन होगा। कैंप में मरीजों की निशुल्क जांच व चुने गए मरीजों की आगामी रविवार को निशुल्क सर्जरी व इलाज किया जाएगा। इस मौके पर कालेज की प्रधानाचार्या राजकांता मलिक सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें