फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में खिलाड़ियों ने 12 पदक जीते

विज्ञापन
इंटर डिस्ट्रिक्ट गेम्स में कराटे में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित करते विधायक बृजेश सि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। जानसठ (मुजफ्फरनगर) में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स में बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 पदक जीतकर देवबंद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

एकेडमी कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जनपदों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता किया था। इसमें बसंत कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों लवी, देवांश, आयुष्मान, तेजस व कार्तिक ने स्वर्ण, ईशु, आदित्य, पारस, अभिनव, मयंक व वासु ने रजत पदक, जबकि वंश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर देवबंद क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मंगलवार को देवबंद लौटे एकेडमी के खिलाड़ियों को विधायक बृजेश सिंह ने सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने में लगी है। खिलाड़ियों को हर स्तर की सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर नीरज, निखिल, प्रभा ठाकुर व विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें