फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों ने साधे सटीक निशाने

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने साधे निशाने
विज्ञापन

देवबंद। बलेदव सिंह शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने आगामी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरू कर दी गई। रविवार को खिलाड़ियों ने सटीक निशाना साधने के लिए खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

वृंदावन सिटी स्थित एकेडमी में शूटर सोनिया, दीपाली, अनुष्का, आयुष, वरदान, सार्थक, आयुष्मान, सिद्धार्थ, यश आदि ने प्रेक्टिस मैच में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर फाइनल मैच के लिए अपनी जगह बनाई। कोच राजीव कुमार ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी पूरी तैयारी में जुटे हैं। बताया कि एकेडमी के कई शूटर यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करके आर्मी, उत्तर प्रदेश पुलिस, बीएसएफ और रेलवे विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। चेयरमैन पद्म सिंह मलिक ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि आगामी खेलों में भी उनकी एकेडमी के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें