मुजफ्फरनगर। किशोरी को भगा ले जाने के बाद दुष्कर्म के मामले में छपार पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की। पीडिता ने सोमवार को परिजनों व ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंच कर धरना देकर कार्रवाई की मांग की।
छपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। धरना देकर एसएसपी के नाम शिकायती पत्र दिया। कहा, कि शाहपुर क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी अजय खुड़्डा गांव में अपने मामा पप्पू व बब्लू के पास रहता है। 19 नवम्बर 2021 को अजय अपने मामा पप्पू व बबलू की मदद से उसे बहका कर भगा ले गया था। इसका मुकदमा छपार थाने में दर्ज है। पुलिस ने उसे बरामद किया था। उसके कोर्ट में बयान कराए थे। उसने कोर्ट को अपने साथ दुष्कर्म किया जाना बताया था। आरोपी अभी पकड़े नहीं गए है। आरोपी उसके सगे भाई अमन का कत्ल कराने की धमकी दे रहे है। छपार पुलिस उन्हें पकड़ नहीं रही है। पीडिता ने परिजनों की सुरक्षा व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।