फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषनगर में पीएचसी पर लगा मिला ताला

विज्ञापन
सीएमओ को निरीक्षण के दौरान सुभाषनगर पीएचसी पर ताला लगा मिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सुभाषनगर में पीएचसी पर लगा मिला ताला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार ने शनिवार सुबह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। सुभाषनगर में पीएचसी बंद मिली। गैरहाजिर सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
सीएमओ डॉ. फौजदार शनिवार सुबह 9.20 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुभाषनगर पहुंचे, तो केंद्र बंद मिला उस पर ताला लगा था। यहां तैनात डॉ. मलका अरोरा, अविनाश भारद्वाज फार्मासिस्ट, अजय कुमार लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स प्रीति शर्मा, स्टाफ नर्स रमारानी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संदीप, उषा रानी व भानु सभी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए यहां के सारे स्टाफ का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का निरीक्षण किया। यहां भी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सन्नवर , एएनएम पिंकी रानी, कंचन, पूनम, रितु रानी एवं रेखा रानी अनुपस्थित मिले। इनको भी कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खालापार के निरीक्षण में लैब टेक्नीशियन सूर्य प्रकाश भारती गैर हाजिर मिले। जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ डॉ. फौजदार ने बताया कि जनपद में कोरोना काल में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे से इस तरह की लापरवाही कहीं मिली हुई तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें