फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बेकाबू होने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 10 दिन के अंदर तीसरी बार बढ़ोतरी से आम आदमी से लेकर उद्योग-व्यापार तक सभी पर महंगाई की दोहरी मार पड़ना तय है। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दाम ने लोगों की जेब ढीली करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी की गई है। इसका प्रभाव आम आदमी से लेकर उद्योग और प्रत्येक व्यापार पर पड़ने की आशंका है। व्यापारियों का कहना है कि ट्रांसपोर्ट कॉस्ट बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें महंगी होंगी। सब्जी, फल, अनाज से लेकर दूध तक के दामों में उछाल आ सकता है।
उद्योगों में लागत बढ़ने से उत्पादों के रेट भी बढ़ेंगे, जिसका अंतिम बोझ आम जनता की जेब पर पड़ेगा। पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से एक प्रकार का चेन रिएक्शन होता है। ट्रांसपोर्ट महंगा होते ही हर चीज की कीमत बढ़ जाती है। ऐसे में आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें