फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उद्यमी बोले...लो-वोल्टेज, जर्जर लाइन और कटौती से मुसीबत

विज्ञापन
फेडरेशन पवन पर पहुंचे पीवीवीएनएल निदेशक तकनीकी  एनके मिश्रा से वार्ता करते राज्यमंत्री कपिल देव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में लड़खड़ा रही विद्युत आपूर्ति पर उद्यमियों ने नाराजगी जताई। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की मौजूदगी में उर्जा निगम के अधिकारियों के सामने अनियमित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, जर्जर लाइनें और ट्रांसफार्मरों की कमी जैसी समस्याएं रखीं। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री ने ऊर्जा निगम अधिकारियों को चेतावनी दी कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
उन्होंने नगर क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस एवं परिणामकारी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोन नहीं उठाने वाले निगम अधिकारियों को कार्रवाई के लिए चेताया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने औद्योगिक आस्थान स्थित फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री हॉल पर शनिवार को ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि तीनों सबडिवीजनों को डबल करने की प्रक्रिया आरंभ करने के साथ ही ट्रांसफार्मरों की फेजिंग, जर्जर एवं पुराने तारों का प्रतिस्थापन कर ओवरलोडिंग की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार नए ट्रांसफार्मरों की स्थापना जैसे कार्य तय समय के भीतर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन एवं उद्यमियों को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने पीवीवीएनएल के निदेशक तकनीकी एनके मिश्रा को भी कड़े निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें