कलाकारों को ताज पहनाते एसडीएम राकेश कुमार सिंह
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। संस्कृति विभाग ने शनिवार को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शक्ति महोत्सव का आयोजन किया। इसमें मथुरा एवं ब्रज के कलाकारों ने राधा कृष्ण आदि की वेशभूषा में प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
संगीत नाट्य अकादमी के पुरस्कृत संजय शर्मा के निर्देशन में मथुरा और ब्रज के कलाकारों ने लोक नृत्य, राधा कृष्ण की बाल लीला, मयूर रास और डांडिया का सुंदर मंचन किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राकेश कुमार सिंह और श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद लोग भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला और रास लीला देखकर भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार- फोटो : DEVBAND
देवबंद में नारी शक्ति कार्यक्रम में प्रस्तुति देते मथुरा व ब्रज के कलाकार- फोटो : DEVBAND