एसडी डिग्री कॉलेज में हुए फुटबॉल मैच की विजेता स्फूर्ति क्लब ए टीम ट्राफी के साथ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एसडी डिग्री कॉलेज के मैदान में रविवार को 6-ए साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में स्फूर्ति क्लब-ए टीम ने 1-0 से विजय हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथियों भाजपा नेता विकास पंवार, संजीव संगम, कॉलेज प्राचार्या डॉ. एससी वार्ष्णेय, डॉ. एसएन सिंह और पारुल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में दस टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्फूर्ति क्लब-ए टीम और स्फूर्ति क्लब-वटनस के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मैच में स्फूर्ति क्लब-ए ने 1-0 से स्फूर्ति क्लब-वटनस को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। पुरस्कार वितरण भाजपा नेता विकास पंवार, संजीव संगम और शहीद भगत सिंह एकता मंच के पदाधिकारियों ने किया। वहीं, मैच रेफरी की भूमिका गिरीश मोहन, भीम सिंह और राहुल ने निभाई।