फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा का स्वागत

विज्ञापन
शाहपुर के गांव ढिंढावली में अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते राज्यमंत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव ढिंढावली में रविवार को उत्तराखंड सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा को स्वागत किया गया। उत्तराखंड के ही दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल ने कहा कि केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को किसान हित में बताया।
विज्ञापन

भाजपा नेता महिपाल सैनी द्वारा आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे सुरेंद्र मोघा ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के दौरान रिकॉर्ड विकास कार्य होने के साथ ही कानून व्यवस्था भी मजबूत हुई है। पिछड़े व अनुसूचित जाति के लोगों को उनके अधिकार मिले हैं। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि कानून बनाकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की मांग को पूरा किया है। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, उत्तराखंड के भाजपा नेता सतपाल सैनी, गणेश रावत, रामबहादुर, श्यामवीर सैनी, विजय चौधरी, संदीप सैनी, शोभाराम कश्यप, मास्टर बाबूराम, मोनू सैनी, रविंद्र सैनी, मौजपाल सैनी, बिशनपाल और राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें