फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी वाहनों का लोगों ने किया अधिक प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी वाहनों का लोगों ने किया अधिक प्रयोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के कारण भैयादूज पर इस बार निजी वाहनों का अधिक लोगों ने प्रयोग किया। सड़क पर अधिक वाहन आने के कारण जनपद में मुख्यमार्गों पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी रही। भोपा, बरला, तितावी में कई घंटे तक जाम लगा रहने से यात्री परेशान रहे।
भैयादूज के पर्व पर सबसे ज्यादा प्रयोग बाइक, स्कूटी का हुआ। आम आदमी अपने दुपहिया वाहनों से ही अपनी बहन के यहां तिलक कराने पहुंचे। कार से भी लोग अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंचे। निजी वाहनों के अधिक प्रयोग के चलते सड़कों पर वाहनों का अधिक दबाव रहा। दिल्ली-दून नेशनल हाईवे 58 पर मुजफ्फरनगर बाईपास, मंसूरपुर, रामपुर तिराहा और बरला में जाम लगा रहा। बरला में अंडरपास निर्माण के कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। तितावी क्षेत्र के धौलरा चौराहे से लेकर लालूखेड़ी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जाम रहा। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तीन घंटे जाम रहने से सैकड़ों यात्री परेशान रहे। जबकि दुपहिया वाहन चालक देहात के संपर्क मार्ग से होकर निकले। सिखेड़ा में जाम रहा। भोपा गंग नहर पुल पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाइवे पर कई स्थानों पर जाम लग गया। पुलिस दिनभर जाम खुलवाने में ही लगी रही।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों ने काटी चांदी
मुजफ्फरनगर। भैयादूज पर रोडवेज बस कम चलने के कारण डग्गामार वाहनों ने जमकर चांदी काटी। सोशल डिस्टेंसिंग तो क्या एक यात्री दूसरे यात्री के ऊपर गिरता हुआ नजर आया। शामली रोड, छपार रोड, जानसठ रोड, भोपा रोड, शाहपुर रोड पर डग्गामार वाहन जमकर चले। आम आदमी ने मजबूरी में इनका सहारा लिया। इस दौरान डग्गामार वाहनों की छतों पर भी लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते नजर आए।
डेढ़ गुणा किराया वसूला
पुरकाजी। भैया दूज पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ रहने के कारण कस्बे में चलने वाले डग्गामार वाहनों की चांदी रही। डग्गामार वाहनों के चालकों ने वाहनों की छतों पर बैठने वाले यात्रियों से मनमर्जी का डेढ़ गुणा तक किराया वसूला।
विज्ञापन

भोपा गंगनहर पुल पर रहा जाम
भोपा। भैया दूज त्योहार पर जहां बाजारों में अच्छी खासी रौनक रही, वहीं वाहनों की आवाजाही भी अधिक रही। चौपाइयां, दोपहिया वाहनों की भरमार के चलते भोपा की गंग नहर पुल चौराहे पर सोमवार को रुक रुक कर जाम लगता रहा। जाम सुबह आठ बजे से दोपहर बाद तक जारी रहा। कई बार तो पुलिस ने घंटों मशक्कत कर जाम खुलवाया। साथ ही चौराहे के निकट एक कार में आग लग गई थी, जिसे बमुश्किल बुझाया गया। पूरे दिन गंग नहर पुल पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें