मीरापुर में भईयादूज के अवसर पर भाई को टीका करती बहन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पंच दीपोत्सव पर्व में सोमवार को भैयादूज का त्योहार देहात में भी परंपरागत ढंग से उत्साहपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
छपार में सोमवार सुबह से ही बहनों में खुशी देखी गई। बहनों ने आपस में कहानी सुनी। उसके बाद उन्होंने भाइयों के माथे पर तिलक कर खील बताशे और गोला भेंट किया और उनकी सुख समृद्धि की कामना की। क्षेत्र के बसेड़ा, बरला, तेजलहेडा, दतियाना, छपार, खिंदडिया आदि गांवों में भैयादूज का त्योहार मनाया मनाया गया।
उधर, पुरकाजी में भैयादूज पर्व को लेकर वाहनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। कुछ यात्रियों को तो डग्गामार वाहनों की छतों पर बैठकर जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ा। कस्बे में खादर तिराहे व बस स्टैंड पर बसों की इंतजार में यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं, मीरापुर कस्बे में भैया दूज के अवसर पर बहनों ने भाईयों को मंगल टीका कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। नगर में कई बार जाम की स्थिति बनी रही।
4-जानसठ में भैयादूज पर भाई को टीका करती बहन।- फोटो : KHATAULI
16द्वठ्ठद्दष्द्ध01-चरथावल मौहल्ला कानूनगोयान में भाई को तिलक करती बहन- फोटो : MUZAFFARNAGAR
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 16द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ1 में बुढ़ाना में भाईयों को टीका करती बहनें।- फोटो : MUZAFFARNAGAR