फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नहीं आने पर लोगों का चढ़ा पारा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला होली चौक में बिजली नहीं आने से लोगों को पारा चढ़ गया और विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही मोहल्ला का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो बिजलीघर पर प्रदर्शन कर धरना देंगे।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला होली चौक की बिजली की आपूर्ति का ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह से खराब चल रहा है। जिसके कारण बिजली की आंख मिचौली जारी है। लोगों ने बताया कि एक सप्ताह पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ था, जिसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई थी। ट्रांसफार्मर ठीक तो करवाया, लेकिन एक घंटे बाद फिर खराब हो गया। खराब और ठीक होने का क्रम एक सप्ताह से जारी है। मोहल्ले वाले ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार और रविवार को बिजली की आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने के कारण मोहल्ले में हाहाकार मचा है। भीषण गर्मी में बिजली न होने के कारण रविवार को लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्दी ही उनका ट्रांसफार्मर न बदला गया तो वे बिजली घर पर प्रदर्शन कर घरना देंगे। मौके पर सचिन सैनी, अनिल, दिनेश, आभेराम, सोराज त्यागी, प्रमोद त्यागी, राधेश्याम शर्मा, हिमांशू व विनोद जैन सहित दर्जनों मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें