फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर धरना दिया

विज्ञापन
बुढ़ाना कोतवाली में आयोजित धरने में सीओ को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता व कश्यप समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। लुहसाना गांव में हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना स्थल पर पहुंचे सीओ को कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। सीओ ने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कश्यप समाज के कई दर्जन ग्रामीण कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में शुक्रवार को सुबह विभिन्न वाहनों से कोतवाली पहुंचे। उनके साथ मारपीट की घटना की शिकार दो युवतियां व उनके दोनों भाई पहुंच गए। पुलिस की कार्यशैली से नाराज कश्यप समाज के लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर धरना दिया। कश्यप नेता ने बताया कि क्षेत्र के गांव लुहसाना में मंगलवार को रात के समय कश्यप समाज की बेटी के साथ पड़ोसी युवकों ने छेड़खानी की थी। छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई। इस घटना में तीन महिलाओं सहित परिवार के 6 सदस्य घायल हो गए थे। आरोप है कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत नही किया। धरना स्थल पर कश्यप समाज के लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी तथा हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने की मांग की।
धरने की सूचना मिलते ही सीओ विनय गौतम ग्रामीणों के बीच पहुंचे। कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने सीओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी तथा आईपीसी की धारा 307 बढ़ाने की मांग की गई। सीओ ने तीन दिन मेें आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। कश्यप समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन में गिरफ्तारी न हुई तो वे आंदोलन करेंगे। इस मौके पर रामसिंह कश्यप, सुशील, सचिन, डॉ. सुनील, रणवीर, संजय व पवन सहित कई दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें