फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव, गली से शहर तक योग में डूबे लोग

विज्ञापन
एसडी गर्ल्स झांसी रानी में योग दिवस मनाती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सात लाख से अधिक लोगों ने किया योग
विज्ञापन

- शिक्षण और सामाजिक संस्थाओं की ओर से लगाए गए शिविर
- लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला योगमय हो गया। गांव-गली से शहर तक दिन निकलते ही लोग योग साधना में जुट गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुना गया। उत्साहित साधकों ने नियमित रूप से योग का संकल्प लिया। सात लाख से अधिक लोगों के योग शिविरों में शामिल होने का अनुमान है।
जानसठ रोड स्थित विद्यालय में सुबह पांच बजे से ही शिविर में भाग लेने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परिषदीय, माध्यमिक स्कूलों के अलावा अधिकारियों और कर्मचारी शिविर में पहुंचे। मुख्य अतिथि जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने शिविर का शुभारंभ किया। आर्ट ऑफ लिविंग की टीम ने योगासन कराए। डीएम चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, बीएसए मायाराम ने सहयोग करने वालों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कराए गए योग और प्राणायाम
शिविर में संधि योग, स्कंद संचालन क्रिया, घुटना संचालन, ताड़ासन, कटि चक्रासन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोण चक्रासन एवं बैठकर करने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन, भुजंग आसन, आदि कराया। प्राणायामों में गहरी लंबी सांस, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम कराए गए।
छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग
योग शिविरों के कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। शिक्षण संस्थाओं में छात्राएं पहुंची और योगाभ्यास किया।
रोज करें योग, हमेशा रहेंगे निरोग : मेश्राम
नोडल अधिकारी मुकेश मेश्राम ने कहा कि योग को आप अपने जीवन का हिस्सा बनाएं आप स्वस्थ रहेंगे तभी हमारी आने वाली पीढ़ी स्वस्थ रहेगी। नए स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।
विज्ञापन

योग बन गया विश्व निधि : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिह ने कहा कि योग देश की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। योग हमारे मानसिक, शारीरिक व आत्मिक स्वास्थ्य के लाभदायक है। योग एक ऐसी प्राकृतिक व सुलभ पद्धति है जिसके द्वारा स्वस्थ मन एवं शरीर के साथ अनेकों आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किए जा सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें