फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के मेधावियों को सम्मानित करेगी वैश्य सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फर नगर की बैठक गुदड़ी बाजार स्थित कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल और संचालन महामंत्री अजय कुमार सिंघल द्वारा किया गया।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि वैश्य मेधावी छात्र, छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन कर समाज के मेधावियों का अभिनंदन धूम धाम से किया जाएगा। कांवड़ियों की सेवा के लिए मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। चरथावल के पास बुड्ढा खेड़ा गाँव के इलाके में वैश्य समाज के परिवार का उत्पीड़न किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व महामंत्री अजय सिंघल ने समाज के लोगों से संगठित रहकर अपनी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शित करते रहने का आह्वान किया। योगेश भगत, गिरवर सिंह गुप्त, जनार्दन स्वरूप, राकेश कंसल, मित्रसेन, अमित गर्ग,संजीव गोयल, अचिन कंसल, सेवा राम, शोभित गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय गोयल, सौरभ मित्तल, अजेश्वर गुप्ता, शिव कुमार, आरके गर्ग,नरेश संगल,वैभव मित्तल,मुकेश तायल उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें