फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन पर माने लोग, गांव छोड़ने की कर रहे थे तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव कैलावड़ा में अनुसूचित जाति के लोगों से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद के बीच सैनी समाज के लोगों ने शनिवार को एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए अपने घरों पर मकान बिकाऊ है लिखकर पलायन की चेतावनी दी थी। रविवार को पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर सैनी समाज को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने पलायन से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

गांव कैलावड़ा कलां में अनुसूचित जाति के युवक द्वारा कुछ दिन पूर्व सैनी समाज की युवती से छेड़छाड़ की गई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई थी। मामले में सैनी समाज की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उल्टे पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर दिया था। इस संबंध में लगातार सैनी समाज की बस्ती में पहुंचकर धमकियां भी दी जा रहीं थी। इससे आहत होकर शनिवार को सैनी समाज के लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है लिखकर पलायन की चेतावनी दे दी थी।
रविवार को थाना पुलिस गांव में पहुंची और सैनी समाज के लोगों से वार्ता करते हुए उन्हें छेड़छाड़ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पूरे मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद सैनी समाज के लोगों ने पलायन का निर्णय त्यागते हुए जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं, कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें