फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई पीसीएस परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद के 22 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा में 10080 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 3539 में अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 6541 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 3539 को परीक्षा देनी थी लेकिन 3495 ने ही परीक्षा दी।

जिले के सभी केंद्रों पर शुचिता और शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। सुबह 7 बजे से ही अभ्यार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचना शुरू कर दिया था। बॉयोमेट्रिक परीक्षण और सघन चैकिंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। दोनों पालियों के दौरान व्यवस्था दुरूस्त रही।
विज्ञापन

केंद्रों पर लड़कियों की संख्या रहीं कम
जनपद में 22 केंद्रों को पीसीएस परीक्षा के लिए तैयार किया गया था। सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान के सापेक्ष अभ्यर्थियों की संख्या कम रही। डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज, एसडी महाविद्यालय, एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला, जैन कन्या इंटर कॉलेज आदि में इक्का दुक्का ही महिला अभ्यर्थी दिखीं।
प्रश्न पत्र में इतिहास ने घुमाया
मेरठ से आए प्रभात कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्र में इतिहास के प्रश्न अधिक कठिन थे। इतिहास का भाग कठिन रहा। सामान्य ज्ञान में दिवस से जुड़े काफी प्रश्न दिए गए थे। प्रश्नपत्र तथ्यात्मक कम था सैद्धान्तिक ज्यादा था।
टोपी, जैकेट और जूते उतरवाए
मेरठ से आए सचिन पाल ने बताया कि अभ्यर्थियों की टोपी और जैकेट और जूते उतरवाकर चेकिंग की गई। पेपर सही था।

तैयारी के लिए काफी समय मिला
परीक्षा देने आए कुणाल सहाय ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा था। तैयारी के लिए समय काफी मिला। दिसंबर 2023 में परीक्षा फार्म भरे गए थे और पूरे एक साल बाद ही परीक्षा आयोजित हुई है। जनपद के शाहपुर से आईं ज्योति का कहना है कि प्रश्नपत्र कठिन था। प्रश्नपत्र में इतिहास के प्रश्न कठिन थे। सामान्य अध्ययन और करेंट अफेयर्स काफी हद तक अच्छा रहा।


सरकारी विभागों से लेकर निजी क्षेत्र में काम रहे युवकों ने भी परीक्षा दी। एमएनसी के अलावा सरकारी विभागों में नौकरी करने वाले 40 वर्ष आयु तक के अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।

-
चरथावल में 157 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
उधर, चरथावल जय हिंद इंटर कॉलेज में 157 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। 20 कक्षों में अभ्यार्थियों की व्यवस्था की गई थी। कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रही। दो पालियों में 480 अभ्यर्थियों के सापेक्ष संख्या काफी कम रही। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी अभिषेक सिंह ने केंद्र पर निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रजापति ने बताया कि उन्होंने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान सीओ सदर राजू कुमार साव, स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजीव त्यागी,राजस्व निरीक्षक हितकर चौधरी, प्रवीण कुमार आदि तैनात रहे।
विज्ञापन

-
छपार
में जय भारत इंटर कालेज में पहली पारी में 384 अभ्यार्थियों में से 132 अभ्यार्थी ही शामिल हुए। दूसरी पाली में 131 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। कड़ी सुरक्षा और निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। सीओ सदर राजू कुमार साव केंद्र पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें