फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान लटका: बेटी का लगन नहीं दे पाया ठेकेदार, खुद पर डीजल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 30 Nov 2024 07:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

भुगतान नहीं मिलने से आहत जल निगम के ठेकेदार ने अपने ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। माचिस जलाने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने उसे रोक दिया और बात सुनी।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुगतान नहीं मिलने से आहत जल निगम के ठेकेदार ने अपने ऊपर  डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। माचिस जलाने से पहले ही अन्य ठेकेदारों ने  उसे पकड़कर डीजल की बोतल छीन ली।  ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री की शादी छह दिसंबर की है। जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रही कंपनी पर 11 लाख रुपये बकाया है।  आंशिक भुगतान भी नहीं हो पाया। वह 29 नवंबर को  बेटी का लगन भी नहीं दे सका। 
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत जल निगम से मिले प्रोजेक्ट पर कंपनी एनकेजी  ठेकेदारों के माध्यम से गांव में ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन बिछवाने का काम कर रही है। शनिवार को जाट काॅलोनी स्थित जल निगम कार्यालय पहुंचे ठेकेदारों ने भुगतान की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। 

इस दौरान शुक्रताल निवासी ठेकेदार बिंदर ने कंपनी पर 11 लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। ठेकेदार ने बोतल से डीजल अपने शरीर पर छिड़क लिया। उसने जैसे ही माचिस से आग लगाने का प्रयास किया तो साथी ठेकेदारों ने उसे दबोच लिया। अन्य ठेकेदारों ने भी हंगामा किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा ने जान बूझकर दंगा कराया; लोगों को बांटना चाहते हैं, संभल की घटना पर बोले शिवपाल यादव

 
Trending Videos

इस काम के हैं बकाया
आत्मदाह का प्रयास करने वाले ठेकेदार  ने बताया कि उसने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के अन्तर्गत गांव किशनपुर और यूसुफपुर में पेयजलापूर्ति के लिए कार्य किया था। इसके लिए करीब छह माह से उसका लगभग 11 लाख रुपये का भुगतान बकाया चल रहा है। 
 
छह दिसंबर को बेटी की शादी
छह दिसंबर की उसकी बेटी की शादी है। उसने कंपनी और जल निगम अधिकारियों से मिलकर आग्रह किया था।  29 नवंबर को बेटी का लगन जाना था, लेकिन पैसे का प्रबंध नहीं होने के चलते वो भी नहीं जा पाया। परिवार में भारी तनाव होने के कारण ही मजबूरी में उसने यह कदम उठाया। 
 
विज्ञापन

इस तरह पीछे-पीछे पहुंचा ठेकेदार
आरोप लगाया कि कंपनी के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। बताया कि वह कंपनी के ट्रांसपोर्टनगर स्थित कार्यालय पर भुगतान मांगने के लिए गया था। लेकिन वहां पर कंपनी के अधिकारी नहीं मिले, उनको जानकारी मिली थी कि कंपनी अधिकारी अखिल बंसल, राजेश पांडेय और एफए खान जल निगम दफ्तर गए हुए है। तो वह सीधे यहां पहुंच गए।  भुगतान नहीं होने की दशा में उसने परेशान होकर यह कदम उठाया। 

एनकेजी कंपनी प्रबंधक राजेश पांडेय ने बताया कि उनका कुछ भुगतान आज ही कराया जा रहा है, शेष भुगतान सोमवार को करा दिया जाएगा।

कंपनी पर शासन स्तर से हो रही कार्रवाई: संजय कुमार
जल निगम एक्सईएन संजय कुमार का कहना है कि घटना दुखद है। कंपनी ने वेंडर को तीन लाख रुपये दे दिए हैं। बाकी भुगतान कराने का प्रयास हो रहा है। मामले को लेकर गंभीरता बरती जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें