फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परेड आर्मी ने यूपी योद्धा को हराया

विज्ञापन
सिसौली के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर कबड्डी की विजेता टीम को सम्मानित करते भाकियू अध्यक्ष  चौ
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिसौली में डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित बालियान कबड्डी लीग के फाइनल में रेड आर्मी ने यूपी योद्धा को आठ अंकों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान विजेता टीम को पांच और उपविजेता टीम को ढाई लाख रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 12 बजे डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर फाइनल खेला गया। फाइनल में रेड आर्मी क्लब ने 36-28 के स्कोर से यूपी योद्धा पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ रेड आर्मी ने लीग का खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले प्रतियोगिता में कुल चार टीमें सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। पहले सेमीफाइनल में रेड आर्मी ने पटना पायलट को दो अंकों के अंतर से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में यूपी योद्धा ने इंडियन नेवी को तीन अंकों से पराजित किया, जिसका स्कोर 30-27 रहा। इंडियन नेवी और पटना पायलट की टीमें क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं। दोनों टीमों को 25-25 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन

विजेता टीम रेड आर्मी के खिलाड़ियों को भाकियू अध्यक्ष एवं बुढ़ाना विधायक ने ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर पुष्पेंद्र बालियान, प्रदीप बालियान, रामबीर सिंह, कपिल कुमार, तिरसपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें