फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश कम होने से धान की फसल हो सकती है प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश कम होने से धान की फसल हो सकती है प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीते दस दिनों से बारिश नहीं होने और अचानक सूखे की स्थिति आ जाने से धान की फसल प्रभावित हो सकती है। मौसम में उमस और गर्मी भी तेजी से बढ़ी है। जनपद में दस हजार 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की उपज है।
विज्ञापन

इस बार धान की फसल के लिए बारिश को अच्छी बताया जा रहा था। धान और गन्ने की आवश्यकता के हिसाब से बारिश भी लगातार हो रही थी। बीते दस दिनों से मौसम में अचानक आए बदलाव और गर्मी एवं उमस के बढ़ जाने से सूखा जैसी स्थिति बन गई है। ऐसे में जिले में धान की फसल प्रभावित हो सकती है। जनपद में दस हजार 800 हेक्टेयर में धान की पैदावार है। धान की फसल तैयार होनी शुरू हो रही है। अचानक बारिश रुक जाने का असर इस फसल पर हो सकता है। कृषि उप निदेशक जसबीर सिंह तेवतिया का कहना है कि जिस समय अधिक बारिश की आवश्यकता थी अच्छा पानी मिला है। अब बाल में दाना तैयार हो रहा है। बारिश का फसल पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। फसल पकने को तैयार है। मोटा धान तो किसान काट भी चुके हैं। थोड़ा बासमती इससे प्रभावित हो सकती है। अधिक असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें