फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मोबाइल पर मिलेगी कोरोना की जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अब कोरोना की जांच रिपोर्ट घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी। पहले कोरोना की जांच कराने वाले व्यक्ति को पॉजिटिव होने की सूचना कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर अथवा संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से दी जाती थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से ‘लैब रिपोर्ट’ नाम से लिंक तैयार किया गया है। इसमें मोबाइल नंबर डालकर रिपोर्ट देखी जा सकेगी। इसके लिए सरकार द्वारा तैयार किए गए https://labreports.upcovid19tracks.in/ लिंक पर क्लिक करना होगा। सीएमओ डॉ प्रवीन चोपड़ा ने बताया कि जांच कराने वाले रिपोर्ट जानने के लिए उत्सुक होते हैं। अब कोरोना टेस्ट कराने वाला व्यक्ति अपनी रिपोर्ट घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकेगा। कोविड की जांच के दौरान लोगों से मोबाइल नंबर लिया जाता है। इस नंबर को व्यक्ति के नमूने के साथ दर्ज कर दिया जाता है। टेस्ट करवाने वाले व्यक्ति को दिए गए लिंक पर क्लिक करके सैंपल कलेक्शन की तारीख व मोबाइल नंबर की एंट्री करनी होगी। वन टाइम पासवर्ड ओटीपी सैंपल के साथ दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ही आएगा। यह ओटीपी डालते ही संबंधित व्यक्ति की रिपोर्ट मोबाइल की स्क्रीन पर दिखने लगेगी। इस रिपोर्ट को आसानी से सेव या प्रिंट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें