मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गांधी कॉलोनी में करीब 11 लाख रुपये कीमत से बनने वाली पचेंडा रोड के कार्य का शुभारंभ रविवार को नारियल फोड़कर किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिले के विकास के लिए तत्पर हैं। क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार में चारों और सड़कों का जाल बिछा हैं, नगर में अधिकांश सड़कें पक्की बनी हुई हैं, आवागमन के साथ ही जलभराव को लेकर आमजन को कोई परेशानी न हो, इसे लेकर सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से कराया जाएगा। इस अवसर पर सभासद प्रेमी छाबड़ा , विवेक चुघ, सुखदर्शन बेदी, अमरजीत सिड़ाना, अनिल धमीजा, बंटी छाबड़ा, पवन अरोरा, अमित पटपटिया मौजूद रहे।