मुजफ्फरनगर। ललित कला अकादमी और कलांगन की ओर से आयोजित शिविर में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाई। पर्यावरण से जुड़ी कलाकृति बनाई गई।
महामना मालवीय इंटर कॉलेज में आयोजित कला शिविर में रविवार को कलाकारों ने पर्यावरण दिवस को अपने चित्रों का आधार बनाया। जयहिंद इंटर कॉलेज चरथावल के कला शिक्षक जनेश्वर दास ने दृश्य चित्रण के माध्यम से प्रकृति के स्वच्छ वातावरण को अपने डेमोंसट्रेशन में दर्शाया है।
युवा कलाकार अनमोल सोनी ने पीपल के पत्ते बनाकर अपने भाव प्रदर्शित किए। भारतीय संस्कृति में पीपल की पूजा की जाती है जो हमें 24 घंटे ऑक्सीजन के रूप में प्राण वायु प्रदान करता है, यही शुद्ध वायु सशक्त जीवन का आधार है। सीमा त्यागी, मानसी नामदेव एवं पुनीत राठी ने वेस्ट मेटेरियल से मनभावन मॉडल बनाएं।
मौके पर रुद्राक्ष, सार्थक अरोरा, सपना कल्याणी, हिमानी मित्तल, जीनत, आयुषी शालू, अंशिका वर्मा, रश्मि, साक्षी, अक्षिता, नसरा, प्रीति, प्रीति धीमान, ऐश्वर्या निखिल, मोहम्मद साहिल हसन, हिमांशी, सृष्टि, पूनम, विदुषी, हर्ष अग्रवाल मौजूद रहे। डॉ. राजबल सैनी, डॉ. अनिल सैनी और पुनीत राठी का सहयोग रहा।