फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंको : राईन

Tue, 05 Feb 2019 12:29 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
polictial - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाईचारे को कायम      रखने को गठबंधन धर्म निभाना है। भाजपा को उखाड़ फेंकना है।   भोपा रोड स्थित एक बैंक्वट हाल में मेरठ और सहारनपुर मंडल बसपा की समीक्षा बैठक में शमशुद्दीन राईन ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता की कसौटी पर खरी नहीं उतरी है। खासकर दलितों और मुस्लिमों को कुछ नहीं मिला है। पिछड़ों को भी केवल छला गया है।
विज्ञापन


प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाईचारे के लिए हमें गठबंधन धर्म निभाना है। जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम, सतपाल पेपल, प्रेमचंद गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। प्रत्येक बूथ पर हमारा कार्यकर्ता होना चाहिए। पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ों को सम्मान नहीं दिया है। पिछड़ों का जितना भला बसपा सरकार में हुआ किसी में नहीं हुआ। पूर्व विधायक अनिल कुमार, महिपाल माजरा, रविंद्र मोल्हू ने भी विचार रखे। मुस्लिम भाईचारा कमेटी के दोनो मंडलों के प्रभारी जियाउर्रहमान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उत्साह के साथ वोट करना है। रामनिवास पाल ने भी         विचार रखे। अध्यक्षता सतपाल और संचालन चांद सिंह कश्यप ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें