फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बस पर गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा, नौ यात्री हुए घायल

Fri, 19 Dec 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मीरापुर के पास हाईवे पर पलटा गन्ना लदा ट्रक : संवाद
विज्ञापन
मीरापुर । मिल में गन्ना लेकर जा रहा ओवरलोड ट्रक टिकोला चीनी मिल के गेट के पास मीरापुर से मवाना जा रही प्राइवेट बस पर पलट गया। इस दौरान बस भी पलट गई। हादसे में बस के परिचालक सहित नौ यात्री घायल हो गए। घायलों को रामराज व मवाना अस्पताल भेजा गया है। एसडीएम व नायब तहसीलदार ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक रामराज की ओर से टिकोला चीनी मिल जा रहा था। मीरापुर से प्राइवेट बस में मीरापुर निवासी चालक अरशद लगभग दो दर्जन यात्रियों को लेकर मवाना जा रहा था।
चालक ने ट्रक की स्थिति को देखकर बस को चीनी मिल के गेट के पास सड़क किनारे रोक दी। जैसे ही ट्रक बस के पास पहुंचा तभी ट्रक बस पर पलट गया। ट्रक में लदे गन्ने बस पर गिरने के कारण बस भी पलट गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस का आगे का शीशा तोड़ कर यात्रियों को बाहर निकाला। इस दौरान बस की वायरिंग में आग लग गई।
विज्ञापन

बस का परिचालक मीरापुर निवासी साजिद, खालापार मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद कैफ, मेरठ के गांव सैन्नी निवासी दिनेश्वरी व मवाना निवासी अर्जुन, साकिब, आदित्य, जुनेद, रूबी, शान मोहम्मद मामूली रूप से घायल हो गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आई। एंबुलेंस बुलाकर घायल को रामराज व मवाना उपचार के लिए भेजा गया।
एसडीएम जानसठ राज कुमार भारती व नायब तहसीलदार अजय कुमार व रामराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने एसडीएम जानसठ से ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने हाइड्रा मंगाकर दोनों वाहनों को सीधा कराया।

मीरापुर के पास हाईवे पर पलटा गन्ना लदा ट्रक : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें