फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। भोपाल (मध्य प्रदेश) और दिल्ली में आयोजित 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

एकेडमी चेयरमैन पदम सिंह मलिक ने बताया कि 64वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में उनके 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें वंश त्यागी, सोनिया गौतम, रमनदीप सिंह, आकाश कुमार, आयशा खां, आयुष्मान पुंडीर, नैतिक देशवाल समेत कुल 27 खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया। मलिक ने बताया एयर राइफल में वसुंध पुंडीर ने 626.5 अंक और एयर पिस्टल में लक्ष्य सिंघल ने 565 अंक प्राप्त कर एकेडमी व क्षेत्र का नाम रोशन किया। मंगलवार को एकेडमी में लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने बताया आगामी प्रतियोगिताओं में भी उनकी एकेडमी के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर देवबंद क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें