फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक गांव और बूथ पर संगठन खड़ा होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर चिंतन हुआ। प्रत्येक गांव और बूथ पर संगठन खड़ा करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

भगत सिंह रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने विधान सभा चुनाव में हार की गहनता से समीक्षा की। सभी कांग्रेस जनों ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने- अपने सुझाव दिए। इस मौके पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर ने कहा कि आने वाले नगर पंचायत, नगर पालिका, 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से युद्ध स्तर पर लगना होगा। पुंडीर ने कहा कि अध्यक्ष के रूप में कुछ समय के लिए ही कार्य करने का मौका मिला है। छह माह के अंदर हर गांव में ग्राम अध्यक्ष व उसी के साथ साथ बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। कार्य वाहक नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ ने भी जिले की तर्ज पर शहर में बूथ स्तर तक कार्य करने का संकल्प लिया।
पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, महिला सेवादल प्रदेश अध्यक्ष बिलकिश चौधरी, रविंद्र बालियान, रिहाना बेगम, नवनीत अग्रवाल, राजीव वर्मा, रिजवान सिद्दकी, दिलशाद त्यागी, अजमत पुंडीर, धामी राजपूत, योगेश शर्मा, हर्ष त्यागी, गफ्फार पावटी, शैलेन्द्र बाल्मीकि, चांद मियां, गजेन्द्र शर्मा, मोहसिन कस्सार, अफसाना अंसारी, शारदा शर्मा, अनीता ठाकुर, सईद अहमद, जितेंद्र पांचाल, संजय कटारिया, जयपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें