भोपा सीएचसी को आइसोलेशन वार्ड बनाये जाने की जांच के लिए आई टीम के सामने विरोध करते ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सीएचसी को आइसोलेशन वार्ड बनाने का विरोध
मुजफ्फरनगर, भोपा। सीएचसी को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के लिए निरीक्षण करने पहुंची टीम के समक्ष ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। टीम ने इसकी रिपोर्ट आला अफसरों को देने की बात कही है।
कोरोना संक्रमण के चलते आपातकालीन स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोपा सीएचसी को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं।
बृहस्पतिवार को आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए निरीक्षण करने आगरा से आई टीम सीएचसी पहुंची। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता सतनाम बंजारा, सचिन कटारिया, तरुण धीमान आदि मौके पर जा पहुंचे और टीम में शामिल डॉ एसके मिश्रा और डिप्टी सीएमओ डॉ राजीव निगम से वार्ता कर सीएचसी को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने सीएचसी को घनी आबादी के बीच होने का हवाला देते हुए इससे क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बताते हुए अन्य वैकल्पिक स्थल भी सुझाए। वहीं, मोरना पीएचसी प्रभारी डॉ अर्जुन सिंह ने भी सीएचसी में 30 बेड की उपलब्धता बताते हुए स्टाफ के लिए सुविधा न होने की बात कही। इस पर टीम आला अफसरों को रिपोर्ट भेजे जाने की बात कहकर लौट गई।