बीयर शॉप व देशी शराब के ठेकों पर लगी लाइनें
मुजफ्फरनगर। अंग्रेजी शराब का स्टॉक खत्म होने के चलते बृहस्पतिवार को जनपद के अधिकांश शराब ठेकों पर भीड़ छंट गई है। हालांकि बीयर शॉप व देशी शराब के ठेकों पर अभी भी लाइनें लग रहीं हैं। लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के साथ ही शासन ने शराब बिक्री को हरी झंडी दे दी थी। इसके चलते मंगलवार से जनपद की दुकानों पर भी शराब की बिक्री शुरू कर दी गई थी, जहां पहले दिन लोगों की भारी भीड़ रही। आलम यह रहा कि शाम होते-होते जनपद के अधिकांश अंग्रेजी शराब ठेकों से स्टॉक गायब हो गया। बृहस्पतिवार को स्टॉक खत्म होने के चलते अंग्रेजी शराब के ठेके सूने पड़े रहे। वहीं, देशी शराब व बीयर शॉप पर बृहस्पतिवार को भी लोगों की लाइनें लगीं रहीं। अधिकांश स्थानों पर लोगों ने नियंत्रित रहते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के तहत शराब व बीयर की खरीदारी की।