खतौली में हंगामा प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
जानसठ। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध जताया। दिन भर पुलिस गश्त करती रही।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस सक्रिय हो गई थी। नमाज के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझा कर घर भेज दिया। एसडीएम कुलदीप मीणा, सीओ धनंजय कुशवाह, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा पुलिस एवं पीएसी बल के साथ नगर में गश्त करते रहे। मुख्य चौराहों तथा धार्मिक स्थलों समेत मदरसों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस को किसी को भी सड़क पर नहीं आने दिया। प्रदर्शन की आशंका के चलते दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी।
मीरापुर में विरोध प्रदर्शन स्थगित हुआ
मीरापुर। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की कस्बे के जिम्मेदार लोगों से वार्ता होने के बाद विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। एसपी क्राइम आरपी चौरसिया, एसडीएम कुलदीप मीणा, सीओ धनंजय कुशवाह, नायब तहसीलदार जसविंद्र सिंह, नायब तहसीलदार पंकज त्यागी ने लोगों को समझाया और विरोध प्रदर्शन न करने के लिए कहा। वार्ता के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन नहीं किया।