फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी मैदान में ओपन जिम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में ओपन जिम का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जीआईसी के मैदान में ओपन जिम का शुभारंभ हो गया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल कार्यक्रम में अतिथि रहे। बालियान ने इस अवसर पर कहा कि यह जिम शहर की आम जनता के लिए सीधे लाभकारी सिद्ध होगा।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की ओर से नगर के मध्य महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से नगर के लोगों के लिए कई जनोपयोगी कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर अमर जवान ज्योति के अलावा ओपन थिएटर, ओपन जिम, मॉर्निंग वॉक ट्रैक, पार्क समेत अनेक कार्य हो रहे हैं। इसी योजना में तैयार ओपन जिम का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर एक मशीन पर दोनों मंत्री ने एक साथ एक्सरसाइज की। डॉ संजीव बालियान ने कहा कि इस ओपन जिम से सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले नगर के लोगों को कुछ देर एक्सरसाइज करने का मौका भी मिलेगा और नगर की जनता इसका लाभ उठाएगी। इस मौके पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद, एमडीए के सदस्य भाजपा नेता शरद शर्मा एवं श्रीमोहन तायल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें