फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक क्विंटल चमचम और दो क्विंटल सॉस नष्ट कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। मिलावट के संदेह पर विभाग की ओर से एक क्विंटल चमचम और दो क्विंटल सॉस को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्रा के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मिलन स्वीट्स जानसठ, मुजफ्फरनगर से चमचम के दो और घीया की लॉज का एक नमूना संग्रहित किया गया। मिलावट के संदेह के आधार पर 100 किग्रा चमचम, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 28000 रुपए है, नष्ट कराया गया।
उन्होेंने बताया कि नेचुरल फूड्स बसायच, जानसठ से गाजर का पेस्ट, रेड चिली व सॉस का एक-एक नमूना लिया गया। अस्वच्छ, दूषित अवस्था में रखा होने के कारण और मिलावट के संदेह के आधार पर 100 किग्रा गाजर का पेस्ट अनुमानित मूल्य लगभग चार हजार रुपए व 200 किग्रा सॉस, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 20 हजार रुपये है, को नियमानुसार नष्ट कराया गया। बताया कि रजत जैन डेयरी से मिश्रित दूध व पनीर का एक-एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, विशाल चौधरी, वैभव शर्मा, मनोज कुमार और कुलदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें