फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महाकुंभ से लापता हैं डेढ़ हजार श्रद्धालु

विज्ञापन
8- सती अनसूया धाम शुकतीर्थ में मुख्य अतिथि सांसद चंद्रशेखर को चित्र भेंट करते स्वामी सतीशानंद म
विज्ञापन
मोरना। आसपा अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद लगभग 1500 श्रद्धालु लापता हैं। लोगों की जान चली गई। यह सब सरकार की लापरवाही और अव्यवस्था के कारण हुआ। बच्चों ने अपने मां-बाप को खोया है। उत्तर प्रदेश में जिस दिन बेगमपुरा आएगा तभी प्रदेश खुशहाल होगा।
विज्ञापन

सांंसद ने कहा कि महाकुंभ में जिनके परिवार के सदस्य बिछुड़ गए, मर गए, वह रो रहे हैं, लेकिन सरकार बेपरवाह बनी है। बजट में हमारे हिस्से में कुछ भी नहीं आया। सरकार वोट तो हमारा लेती है, लेकिन बजट तक में हिस्सा नहीं देती। सतगुरु महाराज ने समाज को बुराईयों से निकालकर बेबसी, लाचारी से बाहर निकालने के प्रयास किए।
हमें अपने महापुरुषों के बारे में अवश्य पढ़ना चाहिए, यदि राजनीति में हिस्सेदारी नहीं करोगे तो और लोग तुम पर राज करेंगे। राजनीति और सत्ता वो चॉबी है, जिससे आप अपनी सारी परेशानियों का हल खोल सकते हो। आज हमारे पास गरीबी है, बेरोजगारी है, जमीन नहीं है। सांसद चंद्रशेखर शुकतीर्थ स्थित सती अनुसुईयां धाम में सतगुरु जन जाग्रति ट्रस्ट के तत्वावधान में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें