फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बच्चे निमोनिया, बड़े त्वचा की बीमारी से परेशान

विज्ञापन
पुरकाजी की पीएचसी शेरपुर खादर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की जांच करता स्वास्थ्य कर् - फोटो : फिरोजाबाद महोत्सव में मंच पर प्रस्तुति देते प्रतिभागी।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम में लोगों को वायरल घेर रहा है। बच्चे निमोनिया, नजला और खांसी से पीड़ित हैं तो बड़ों को त्वचा और पेट संबंधी रोग परेशान कर रहे हैं। ठंड से बुजुर्ग और बच्चों की छाती में भी जकड़न महसूस की जा रही है। जिले में रविवार को लगे आरोग्य मेलों में आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच में यह बातें सामने आईं।
विज्ञापन

रविवार को जनपद के 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 2672 मरीजों ने अपना उपचार कराया। इनमें 1210 पुरुष, 1050 महिलाएं और 412 बच्चों ने परामर्श लिया। इनमें सबसे ज्यादा मरीज 449 त्वचा रोग से पीड़ित सामने आए। नजला और बुखार एवं अन्य बीमारी के 720 एवं गेस्ट्राे यानी पेट रोग संबंधी मरीज 439 रहे। लोगों को गले में संक्रमण की समस्या भी सामने आ रही है। आरोग्य मेलों में पेट दर्द, सिर दर्द और मधुमेह से पीड़ित मरीज भी पहुंचे।

शेरपुर पीएचसी पर 32 मरीज पहुंचे
पुरकाजी/जानसठ। क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बुखार, श्वांस, चर्म, मधुमेह , ब्लड प्रैशर व एलर्जी और गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। शेरपुर में 19 पुरुषों व 7 महिलाओं और 6 बच्चों सहित कुल 32 मरीजों को दवाईयां दी गई। मनोज वर्मा, पवन जाटव, एएनएम नीलम देवी मौजूद रहीं। जानसठ में उल्टी, दस्त, एलर्जी, अस्थमा के मरीज पहुंचे
विज्ञापन


जानसठ। सिखेड़ा, राजपुर कलां, मीरापुर, रामराज में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। रविवार को मेले में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने 53 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी। मेले में अधिकांश उल्टी, दस्त, एलर्जी, अस्थमा, दर्द, बुखार, खांसी, जुखाम से संबंधित मरीज पहुंचे। पीएचसी स्टाफ के द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के द्वारा बच्चों का वजन किया गया। एएनएम के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को टीके लगाए गए। 27 मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच भी स्वास्थ्य मेले में की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि इस दौरान डॉ. अजय, डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. नदीम, अब्दुल कलीम, गंभीर, जावेद और वार्ड बॉय राजेंद्र आदि ने स्वास्थ्य मेले में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें