फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पांचवें नवरात्र पर स्कंदमाता की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता की पूजा की। शहर के मंदिरों और घरों में माता की चौकी और कीर्तन हुए। वहीं मंदिरों में देवी मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। देवी के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की।
गांधी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र महोत्सव के पांचवें दिन मंत्रोच्चार के साथ-पूजन किया गया। यजमान विनोद कक्कड़ ने पूजा विधि संपन्न की। रात की विशेष आरती में राकेश ढीगड़ा शामिल हुए। माता की चौकी में मेरठ की मिलन चौहान एंड पार्टी ने भजनों से सभी को सराबोर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजन में मंदिर सभा के अध्यक्ष राकेश सहगल, महामंत्री दिनेश पुंडीर, प्रिंस अनेजा, सुभाष चंद अरोड़ा, राजीव कांत कुमार, विपिन आदि शामिल रहे।





विशेष आरती में शामिल हुए श्रद्धालु

फोटो
नई मंडी स्थित श्री संकीर्तन भवन में नवरात्र के मौके पर विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुख समृद्धि की मनोकामना की। मंदिर के पुजारी व कथावाचक राघवेंद्र रतूड़ी ने बताया कि मां स्कंदमाता कार्तिकेय की माता हैं। यह ममता की देवी हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। इनकी दाहिनी भुजा में भगवान स्कंद विराजमान हैं। आरती में पंडित शेखर, श्रीराम, राजीव पांडे, अरुण मित्तल, सुनील आदि श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

-

-महिला मंडल ने किया कीर्तन

द्वारिकापुरी स्थित शिव मंदिर में नवरात्र के मौके पर कीर्तन हुआ। महिला मंडल की महिलाओं ने माता के भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर किया। श्रद्धालु नीरू ने बताया कि नवरात्र के दिनों में महिलाएं माता का गुणगान करती हैं। दोपहर के समय मंदिर प्रांगण में माता के भजनों को गाने से असीम सुख मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें