फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किदवईनगर, शेरनगर में कड़ी निगरानी

विज्ञापन
शहर कोतवाली के सील किदवईनगर में हालात की जानकारी लेते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
अफसरों ने किदवईनगर और शेरनगर की हकीकत जानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जमातियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद शहर के मोहल्ला किदवईनगर के साथ ही गांव शेरनगर, बिलासपुर में लगातार कड़ी निगरानी की जा रही है। जरूरत का सामान घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जा रही है।
शहर से सटे गांव शेरनगर के साथ ही मोहल्ला किदवईनगर में मस्जिदों में ठहरे एक-एक जमाती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद इन दोनों मस्जिदों के इर्द-गिर्द एक किलोमीटर की परिधि तक का क्षेत्र पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहीं, शेरनगर से सटा गांव बिलासपुर भी एक किलोमीटर के दायरे में होने के कारण सील किया गया है। सोमवार को तीसरे दिन सील किए गए गांव शेरनगर, बिलासपुर और मोहल्ला किदवईनगर में अफसरों ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जरूरत के सामान की होम डिलीवरी व्यवस्था का जायजा लिया। दुकानें बंद होने के कारण किसी को भी खाने, दूध या राशन सामग्री की कमी न हो, इसके लिए किराना का सामान, फल-सब्जी एवं दूध की होम डिलीवरी व्यवस्था की गई है। मोहल्ला किदवईनगर में सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया व इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरनगर में 15 लोगों के लिए गए सैंपल
मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव शेरनगर में कोरोना संक्रमित जमाती पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए 15 लोगों की जांच के लिए सोमवार को सैंपल लिए गए। इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि जमाती के संपर्क में आने वाले 15 लोग चिह्नित किए जा चुके हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को इन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

नई मंडी के सील गांव शेरनगर में होम डिलीवरी कराइ गई।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें