फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती किसी की सजा भुगत रहा कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
गलती किसी की सजा भुगत रहा कोई
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। कुछ लोगों की गलती की सजा जिले की हजारों की आबादी भुगत रही है। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद छह गांवों को पूरी तरह सील किया जा चुका है। पुरकाजी, खतौली का एक मोहल्ला तथा मुजफ्फरनगर का किदवईनगर इलाका भी बंद है। इसके बावजूद खतरा टला नहीं। बड़ी तादाद में सैंपल लंबित हैं। इनकी रिपोर्ट को लेकर भी आशंकाओं का पहाड़ खड़ा है।
विज्ञापन

जिले में पहले कोरोना पॉजिटिव केस की आठ अप्रैल को पुष्टि हुई थी। इस दिन तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। साथ ही सिसौली की एक महिला नोएडा में कोराना पॉजिटिव मिली थी। छह दिन में ही जिले में कोरोना पॉजिटिव के सात केस हो गए। इनमें पांच जमाती हैं। इनमें दो झारखंड, एक केरल, एक दिल्ली के महरौली और एक मध्य प्रदेश का है। ये जिले की विभिन्न मस्जिदों में आकर रुके। इसके अलावा खतौली क्षेत्र के गांव का रिटायर सैनिक दिल्ली में जांच कराने के बाद अपने गांव आ गया। उसकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नोएडा में कोरोना संक्रमित पाई जिले की एक महिला भी यहां कार्यक्रमों में शामिल हुई। कोरोना संक्रमित मिले इन लोगों के कारण हजारों की आबादी क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है। जहां-तहां ये केस मिले हैं, उस क्षेत्र के लोगों को घरों में कैद कर दिया गया है। घरों में बंद किसान अपने खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। यदि संक्रमित पाए गए लोग लॉकडाउन का पालन करते और जहां थे वहीं रुके रहते तो संक्रमण फैलने की आशंका नहीं होती, लेकिन ये लोग मूवमेंट में रहे। इसके चलते संक्रमण फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। जिले की अभी 90 से ज्यादा जांच रिपोर्ट लंबित हैं। बीते दो दिन में ही दो कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। लंबित रिपोर्टों को लेकर भी डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें