खतौली में खाद का स्टॉक चेक करते उप निदेशक कृषि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अधिकारियों ने खाद की 24 दुकानों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिले में उर्वरक की दुकानों पर दूसरे दिन भी छापा मारे गए। 24 दुकानों पर पहुंचकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया। दस दुकानों से नमूनों लिए गए। पांच दुकानदारों को रिकॉर्ड न मिलने पर चेतावनी दी गई। उपनिदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को 24 दुकानों पर छापा मारे गए। तहसील बुढ़ाना में एसडीएम भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने छह दुकानों पर छापे की कार्रवाई करते हुए तीन नमूने लिए। तहसील जानसठ में भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने तीन दुकानों पर नमूने लिए। खतौली में उप निदेशक कृषि ने तीन नमूने लिए। एक नमूना एसडीएम सदर ने शहर में लिया। कुल 24 दुकानों का निरीक्षण किया गया। दस नमूने लेते हुए पांच दुकानदारों को चेतावनी दी गई। जिन दुकानदारों के पास रिकॉर्ड मेंटेन नहीं मिला उन्हीं को चेतावनी मिली।
अब नहीं मिलेगें 50 से ज्यादा बैग
मुजफ्फरनगर। जिले के किसानों को अब एक फसल के दौरान 50 से अधिक खाद के बोरे नहीं मिलेेंगे। एक किसान को एक साथ केवल पांच खाद के कट्टे ही दिए जा सकेंगे। उप निदेशक कृषि जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि खाद का वितरण अब ई-पॉस मशीन से ही होगा।