फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ओडीओपी की इकाइयों को 2.29 करोड़ रुपये की सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में ओडीओपी योजना के तहत गुड़ एवं उससे संबंधित उत्पाद बनाने वाली 17 से अधिक इकाइयों को 2.29 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सब्सिडी के रूप में प्रदान की गई है।
विज्ञापन


जनपद में 24 सितंबर 2018 को ओडीओपी के तहत गुड़ को चुना गया था। तब से आज तक जनपद में योजना के तहत 150 से अधिक इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं।
सहायक उपायुक्त उद्योग आशीष कुमार ने बताया कि ओडीओपी में चयनित उद्योग के संचालन पर सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाती है। बताया कि 25 लाख रुपये के प्रोजेक्ट पर 25 प्रतिशत की छूट है। जबकि 50 लाख के प्रोजेक्ट पर 20 और उससे ऊपर दो करोड़ तक 10 प्रतिशत की छूट यानी सब्सिडी प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि इस बार जनपद को 2.25 करोड़ छूट प्रदान करने का लक्ष्य मिला था। जबकि 3.36 करोड़ रुपये सब्सिडी पाने के लिए आवेदन किए गए। जिनके सापेक्ष बैंकों की ओर से 2.64 करोड़ रुपये सब्सिडी स्वीकृत की गई। बताया कि अब तक 2.29 करोड़ से अधिक की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें