फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी सांसद के दुर्गा का रूप धारण करने से उलमा नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
टीएमसी सांसद के दुर्गा का रूप धारण करने से उलमा नाराज
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद व अभिनेत्री नुसरत जहां एक बार फिर से विवाद में घिर गई हैं। इस बार विवाद का कारण उनका दुर्गा का रूप धारण करना है। उन्होंने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। नुसरत जहां के दुर्गा का रूप धारण करने पर उलमा ने कहा उन्हें ऐसे कार्य शोभा नहीं देते, इसलिए उन्हें अल्लाह से तौबा करनी चाहिए।
विज्ञापन

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा मजहबे इस्लाम में किसी की जाति जिंदगी में दखल देने की इजाजत नहीं है। जहां तक नुसरत जहां का सवाल है तो वह हमेशा से विवादों में रहती हैं । उन्होंने कहा नुसरत जहां के कार्यों को लेकर लोग ऐतराज उठा रहे हैं। उसकी वजह यह है कि जिस तरह के उनके काम है, वह एक मुसलमान को शोभा नहीं देता। मजहबे इस्लाम में कुछ ऐसी पाबंदियां हैं, जिन्हें मुसलमान नहीं कर सकता। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा इस्लाम में दूसरे धर्म की परंपराओं को अपनाने की मनाही है, लेकिन नुसरत जहां लगातार ऐसे कार्य कर रही हैं जो इस्लाम धर्म के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें