फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार राउंड में पूरी होगी पालिका के मतों की गिनती

Tue, 28 Nov 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के वोटों की गिनती के लिए प्रत्याशी और एजेंटों को अब रातों नहीं जागना पड़ेगा। पालिका परिषद के मतों की गिनती चार राउंड में पूरी हो जाएगी। जिला प्रशासन ने एक साथ 156 टेबिल पर गिनती कराने का निर्णय लिया है। इसमें 78 टेबिल पर अध्यक्ष और 78 पर सभासद की गिनती होगी। दिन में दो बजे तक गिनती का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के प्रत्याशियों और उनके कार्यकर्ताओं को इस बार रिजल्ट के लिए रातों इंतजार नहीं करना पडे़गा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए दिन के उजाले में ही पूरी कराने की व्यवस्था के आदेश दिए है। जिला प्रशासन ने भी इसी के अनुरुप कार्य योजना बना दी है। जिला प्रशासन ने छह घंटे में ही निकाय चुनाव की मतगणना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अध्यक्ष और सदस्य पद के वोटों की गिनती के लिए अलग अलग टेबिल होंगी और एक टेबिल पर अधिकतम चार बूथों के वोटों की गिनती का काम पूरा किया जायेगा। चार राउंड में समस्त गिनती पूरी करने का टारगेट रखा गया है। जनपद की दो नगरपालिका परिषद् और आठ नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए 26 नवंबर को डाले गये वोटों की गिनती का कार्य पूरे प्रदेश की निकायों के साथ ही एक दिसंबर को होगा। आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार मत पत्रों की गणना के लिए पूर्व में निर्धारित 10 पोलिंग बूथ पर एक टेबिल अध्यक्ष पद हेतु एवं पांच पोलिंग बूथ पर एक टेबिल सदस्य पद हेतु के स्थान पर इस बार टेबिल की संख्या चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर तय की जायेगी। आयोग के अनुसार मॉक काउंटिंग में प्राप्त आंकड़ों को दृष्टिगत रखते हुए यह बदलाव किया गया है। इसमें पता चला है कि छह प्रत्याशियों वाले एक हजार मतपत्रों की गणना में डेढ़ घंटे का समय लगता है, इसी प्रकार 15 प्रत्याशियों वाले एक हजार मतपत्रों की गणना में एक घंटा 45 मिनट, 20 से अधिक प्रत्याशी वाले एक हजार मतपत्रों की गणना साढ़े तीन घंटे में पूरी होती है। पुरानी व्यवस्था में मतगणना दिन और रात लगातार चलती थी, इससे रात्रि में गड़बड़ी की संभावना को लेकर हंगामा होता और कानून व्यवस्था को चुनौती मिलने लगती थी। अब इन आंकड़ों को देखते हुए आयोग ने मतगणना आठ घंटे के भीतर पूरी कराने की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत एक से नौ प्रत्याशी वाले पांच पोलिंग बूथ पर एक टेबिल लगायी जायेगी। 10 से 18 प्रत्याशी वाले चार पोलिंग बूथ पर एक टेबिल और 19 से 27 प्रत्याशी वाले तीन बूथ के लिए एक टेबिल होगी। इसी आधार पर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने जहां आठ घंटे में मतगणना पूरी कराने की बात कहीं है, वहीं जिला प्रशासन ने छह घंटे का लक्ष्य बनाते हुए टेबिल की संख्या तय की है। पालिका परिषद के 156 टेबिल लगाई जाएंगी। इसमें 78 सभासद और इतनी ही अध्यक्ष के लिए होगी।
विज्ञापन
जिले के 549 बूथों के लिए लगेंगी 276 टेबिल मुजफ्फरनगर। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार मतगणना जल्द पूरी कराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पुरानी व्यवस्था को बदला है। आयोग के निर्देशानुसार जनपद की दस निकायों की मतगणना के लिए इस बार 549 पोलिंग बूथों के लिए 276 मतगणना टेबिल लगायी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक टेबिल पर चार बूथों के मतपत्रों की गिनती का कार्य किया जायेगा। मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद् के 311 पोलिंग बूथों पर डाले गये वोटों की गिनती के लिए 156 टेबिल लगेंगी। इनमें 78 टेबिल पर अध्यक्ष और इतनी ही टेबिलों पर सदस्य पदों के प्रत्याशियों के लिए डाले गये वोटों की गिनती का कार्य पूरा कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि दस बजे वार्ड के लिए परिणाम सामने आना प्रारम्भ हो जायेगा। इसी प्रकार नगर पंचायत चरथावल के 19 बूथों की गिनती 10 टेबिलों पर होगी। अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए पांच-पांच टेबिल रहेंगी। नगर पंचायत पुरकाजी के 24 बूथों के लिए 12 टेबिल, नगर पालिका परिषद् खतौली के 60 बूथों के लिए 30 टेबिल, नगर पंचायत जानसठ के 20 बूथों के लिए 10 टेबिल, नगर पंचायत मीरापुर के 29 बूथों के लिए 14 टेबिल, नगर पंचायत बुढ़ाना के 38 बूथों के लिए 18 टेबिल,नगर पंचायत शाहपुर के 19 बूथों के लिए 10 टेबिल और नगर पंचायत सिसौली के 15 बूथों के लिए 8 मतगणना टेबिल लगायी जायेंगी। उन्होंने बताया कि सदर तहसील के मुजफ्फरनगर पालिका, चरथावल व पुरकाजी नगर पंचायतों के लिए हुए मतदान की गणना नवीन मण्डी स्थल पर होगी। खतौली नगरपालिका के चुनाव की मतगणना केके इण्टर कॉलेज खतौली, नगर पंचायत जानसठ, मीरापुर और भोकरहेडी के लिए डाले गये मतों की गिनती का काम डीएवी इण्टर कॉलेज जानसठ और नगर पंचायत बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली के मतों की गणना डीएवी इण्टर कॉलेज बुढ़ाना में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें