फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाक कांवड़ रोकने पर पुलिस का फोकस

विज्ञापन
उत्तराखंड की सीमा भूराहेडी चेकपोस्ट पर चैकिंग करती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते स्थगित हो चुकी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शिवभक्तों को हरिद्वार जाने से रोकने में पूरी तरह सफल रही पुलिस का पूरा फोकस अब डाक कांवड़ पर है। इसके लिए शुक्रवार शाम से ही जनपद के बॉर्डर सील कर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। डीआईजी व एसएसपी ने बॉर्डर का निरीक्षण कर हर हाल में डाक कांवड़ को आगे नहीं बढ़ने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोविड-19 के लगातार बढ़ते प्रभाव के चलते शासन द्वारा इस बार कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया था। इसके लिए उत्तराखंड के अफसरों के साथ ही बैठक में भी कांवड़ियों को हर हाल में हरिद्वार न पहुंचने देने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। इनके अनुपालन में जनपद पुलिस अब तक कांवड़ियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह सफल रही है, लेकिन अब डाक कांवड़ पुलिस के लिए अगली चुनौती बन सकतीं हैं। इसके चलते शुक्रवार शाम से ही जनपद के सभी बॉर्डर पूरी तरह से सील कर दिए गए। खतौली के भंगेला चेकपोस्ट, शामली जनपद के लालूखेड़ी चेकपोस्ट और पुरकाजी के भूराहेड़ी चेकपास्ट पर बैरिकेडिंग करते हुए भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। देर शाम डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल जिला मुख्यालय पहुंचे और एसएसपी अभिषेक यादव के साथ जनपद के तीनों बॉर्डर का निरीक्षण किया। डीआईजी ने बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों को हर हाल में कांवड़ियों को बॉर्डर पर ही रोककर वहीं से लौटा दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उधर, पुरकाजी पुलिस ने भी जमकर चेकिंग अभियान चलाया।
इन्होंने कहा .........
शिवरात्रि पर्व के चलते शुक्रवार रात से डाक कांवड़ियों का आगमन हो सकता है, जिन्हें रोकने के लिए पर्याप्त तैयारियां की गईं हैं। जनपद के तीनों बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिए गए हैं। किसी भी दशा में किसी डाक कांवड़ के वाहन की जनपद में न तो एंट्री होगी और न ही इन वाहनों को उत्तराखंड की सीमा में दाखिल होने दिया जाएगा। - अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें