फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसानों को एसएमएस से ही मिलेगी पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
अब किसानों को एसएमएस से ही मिलेगी पर्ची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गन्ना किसानों को अब कागज की पर्ची जारी नहीं होगी। गन्ना विभाग ने निर्णय लिया है कि आगामी सत्र में केवल एसएमएस से ही मोबाइल पर पर्ची जारी होगी। किसानों ने विभाग को जो नंबर दिया हुआ है, यदि उसमें बदलाव होता है तो किसान अपडेट कर लें।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि कोविड-19 की महामारी व पर्यावरणीय क्षति से बचाव के दृष्टिगत प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने आगामी पेराई सत्र 2020-21 में किसानों को गन्ने की आपूर्ति के लिए चीनी मिल समितियों की ओर से दी जाने वाली कागज की पर्चियों की छपाई व वितरण बंद करने का निर्देश जारी किए हैं। डीसीओ ने बताया कि विभाग का यह निर्णय वर्तमान में कोविड-19 की महामारी से बचाव व पर्यावरण की हो रही क्षति को बचाने में मददगार होगा। डीसीओ ने बताया कि सभी किसान जिन्होंने गन्ना समितियों में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदल लिया है अथवा उनके मोबाइल नंबर अभी तक गन्ना समितियों में रजिस्टर्ड न हों, वे तत्काल अपना मोबाइल नंबर संबंधित गन्ना समिति में दर्ज करा दें। इस कार्य को किसान भाई स्वयं ईआरपी पोर्टल caneup.in पर जाकर अथवा ई गन्ना एप्प पर दिए गए ऑप्शन पर जाकर भी कर सकते हैं। वर्तमान में ग्रामवार कराए जाने वाले गन्ना सर्वेक्षण के डिस्प्ले कार्यक्रम के दौरान भी किसान भाई इसे चेंज करा सकते हैं। गन्ना पर्यवेक्षक, समिति अथवा चीनी मिल को भी नोट करा सकते हैं। किसानों को अब केवल मोबाइल पर एमएमएस के माध्यम से ही पर्ची मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें