फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कांस्टेबल का मेसेंजर हैक कर मांगे गए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अब कांस्टेबल का मेसेंजर हैक कर मांगे गए रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में आईटी सेल गठित होने के बावजूद शातिर हैकर्स अब पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। चार दिन के भीतर हैकर्स ने दरोगा के बाद अब शहर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल का मेसेंजर हैक कर परिचित व रिश्तेदारों से रुपये मांग डाले।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अमित तेवतिया के मेसेंजर से सोमवार सुबह उसके कई परिचित व रिश्तेदारों के पास मेसेज पहुंचा कि उसे आपात स्थिति में रुपयों की जरूरत है। इसके लिए बीमारी, अचानक जरूरत और अन्य कारणों का हवाला दिया गया। मेसेज में परिचित से रुपये अकाउंट में न डलवाकर ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। कुछ लोगों ने जब कांस्टेबल को कॉल कर उससे रुपये मांगने की बाबत जानकारी ली, तो पता चला कि सिपाही ने तो कोई मेसेज ही नहीं भेजा। जांच में शातिर द्वारा मेसेंजर हैक किए जाने का खुलासा होने के बाद सिपाही ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर किसी से रुपये नहीं देने की बात कहकर मेसेंजर डिलीट कर दिया, लेकिन इसके बावजूद शाम तक उसका मेसेंजर ऑनलाइन ही रहा। पीड़ित सिपाही ने अब आला अफसरों से इसकी शिकायत की है। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व ही पुरकाजी थाने में तैनात दरोगा विक्रम भाटी का मेसेंजर भी इसी तरह हैक कर उनके परिचित व रिश्तेदारों से रुपयों की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें