अब मुजफ्फरनगर से भी दिल्ली-नोएडा चलेंगी एसी बसें
मुजफ्फरनगर। जिले के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब मुजफ्फरनगर से भी रोडवेज की एसी बसें चलेंगी। डिपो में बेडे़ को अब पांच वातानुकूलित बसों की सौगात मिली है। इन बसों का संचालन देहरादून- दिल्ली और नोएडा के लिए किया जाएगा।
एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो को पांच एसी बसें मिल है। बसें पूर्णतया वातानुकूलित है। इन बसों की सीटें दो बाई दो की हैं। बसों की सीटें पुशबैक हैं। उन्होंने बताया कि बसें मुजफ्फरनगर से दिल्ली, नोएडा और देहरादून मार्गों पर संचालित होंगी। स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि ये बसें रोजाना मुजफ्फरनगर से दिल्ली सुबह 6:00 बजे, सुबह 7:00 बजे, दोपहर में 2:30 बजे, अपराह्न 3:30 बजे, एवं 4:30 बजे चलेेंगी। मुजफ्फरनगर से नोएडा के लिए सुबह 5:15 बजे, 5:45 बजे, दोपहर में 1:00 बजे, एवं 1:30 बजे चलेगी। मुजफ्फरनगर से मेरठ किराया 105 रुपये, मुजफ्फरनगर से मोहन नगर का किराया 188 रुपये, मुजफ्फरनगर से दिल्ली का किराया 234 रुपये है। मुजफ्फरनगर से नोएडा किराया 219 रुपये है।